फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Court sentences life imprisonment to murder convicts

Mahendragarh-Narnaul News: अदालत ने हत्या के दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Court sentences life imprisonment to murder convicts
नारनौल। एडीशनल डिस्ट्रिक सेशन जज सुधीर जीवन की अदालत ने लगभग 2 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी अरुण मेरठिया व जितेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक को 50 हजार रूपये का जुर्माना भी किया है।
विज्ञापन

डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता नवीन ने आरोप लगाया था कि 15 दिसंबर 2020 को करीब रात्रि 9 बजे अपने साथियों दिनेश कुमार, अनिल कुमार, अजीत कुमार गांव धनौंदा अपने निजी काम से अटेली गए थे। जब वो केजीएस प्लाजा होटल अटेली मंडी के पास पहुंचे वहां एक अंडे तथा पकोड़े की स्टाल लगी हुई थी जहां उन्होंने गाड़ी रोककर डिस्पोजल ग्लास लेने लगे तो रेहड़ी वाले ने उनसे एक डिस्पोजल गिलास के 5 रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता ने गिलास के पैसे ज्यदा मांगने की बात कही तो इस पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी जितेंद्र व अरुण मेरठिया एक अन्य दुकान से चाकू, तंदूरी सरिया व डंडा लेकर आए। अरुण मेरठिया ने चाकू अजीत की छाती में मारा जिससे अजीत घायल हो गया था। उसको सरकारी अस्पताल अटेेली लेकर गए थे जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने नवीन के बयान पर उक्त दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था जिस पर अदालत ने वीरवार को अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed