फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Court remand two women accused of theft and sent two to judicial custody

चोरी की आरोपी दो महिलाओं को कोर्ट ने रिमांड और दो को न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 07 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Court remand two women accused of theft and sent two to judicial custody
महेंद्रगढ़। सामान्य बस स्टैंड से चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई चार महिलाओं को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दो महिलाओं को दो दिन के पुलिस रिमांड तथा दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को सामान्य बस स्टैंड पर चार महिलाओं का गिरोह सुबह से बस स्टैंड पर बैठा था। शाम लगभग चार बजे गांव लहरोदा निवासी महिला रीना बस में चढ़ रही थी तो इन महिलाओं ने उसके बैग से पर्स निकालकर पैसे निकाल लिए थे और पर्स को बस की सीट के नीचे फेंक दिया। यह सब करते बस में नमकीन दाल बेचने वाले व्यक्ति ने देख लिया था। उसने उक्त महिला को इसकी जानकारी दी। महिला ने पर्स उठाकर चेक किया तो उसमें रखे पांच हजार रुपये गायब थे। बाद में यात्रियों ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया था और उसकी तलाश ली तो तीन हजार रुपये उनसे बरामद कर लिए थे लेकिन दो हजार रुपये उन्होंने गायब कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। महिलाओं की पहचान राजकुमारी निवासी इस्लामनगर, उत्तर प्रदेश, कंचन निवासी लाला मोहम्मदपुर (मेरठ), सुमन और पूनम निवासी कोटपुतली के रूप में हुई है। सुमन और पूनम सगी बहने हैं और चारों महिलाएं आपस में रिश्तेदारी में हैं। वर्तमान में ये जयपुर के लोहारी मोहल्ले में रहती हैं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया तो न्यायाधीश ने राजकुमार और सुमन का दो दिन का पुलिस रिमांड तथा पूनम और कंचन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। दो महिलाओं को पुलिस रिमांड पर तथा दो महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- अजयवीर, सिटी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed