{"_id":"6525990485df8b454f0b1fb0","slug":"counseling-today-in-haryana-central-university-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4127-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग आज
Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम आईटीईपी कार्यक्रम में रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदकों का दाखिले के लिए स्वागत करते हुए कहा कि फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से अधिक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में अध्ययन का अवसर मिल सकेगा।
शिक्षा पीठ की अधिष्ठाता प्रो. सारिका शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम आईटीईपी कार्यक्रम में रिक्त सीटों में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजिकल काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को दिए गए शेड्यूल के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक खंड चार स्थित शिक्षक शिक्षा विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. नंदकिशोर ने बताया कि फिजिकल में केवल वे विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एनसीटीई परीक्षा दी हो तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ पंजीकृत हुए हो। पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची व अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों व एक सेट प्रतिलिपि के साथ फिजिकल काउंसिलिंग के लिए आना है।