फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   councilors assigned a list of 66 works

पार्षदों ने 66 कार्यों की सामूहिक लिस्ट सौंपी, नहीं लिखा वार्ड नंबर

Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
councilors assigned a list of 66 works
नपा चेयरपर्सन को विकास कार्यों की लिस्ट सौंपते पार्षद। - फोटो : Narnol
नगर पालिका चेयरपर्सन के आमंत्रण पर सोमवार को 8 पार्षदों ने 66 विकास कार्यों की सामूहिक लिस्ट चेयरपर्सन रीना गर्ग को सौंपी। विकास कार्यों के प्रस्ताव की एक नपा सचिव को भी सौंपी। उप प्रधान रमेश बोहरा ने कहा कि नियमानुसार शहर का विकास कार्य करवाएं। सभी पार्षद उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि पार्षदों की ओर से दी गई सामूहिक लिस्ट में न तो वार्ड नंबर लिखे हैं और न ही उनके हस्ताक्षर हैं। पार्षदों की 66 कार्यों की लिस्ट में से 28 सड़कों के टेंडर पिछले सप्ताह लगाए गए हैं। पार्षदों ने अपनी प्राथमिकता नहीं दी। ऐसे में हर वार्ड से उनकी ओर से दी गई सूची में से 5-5 कार्य लेंगे। बचे हुए काम दूसरे चरण में कराएंगे।
विज्ञापन

उप प्रधान रमेश बोहरा, पार्षद अमित मिश्रा, डॉ. तरुण, देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू, कृष्ण भिंडी, नरेंद्र खन्ना, विष्णु, पार्षद प्रतिनिधि विजय महायच नगर पालिका पहुंचे। सात पार्षदों और एक पार्षद प्रतिनिधि ने चेयरपर्सन रीना गर्ग को 66 कार्यों की एक सामूहिक सूची सौंपी। सूची में पार्षदों के पांच पांच काम की प्राथमिकता नहीं थी। सूची पर पार्षदों के हस्ताक्षर भी नहीं थे। विकास कार्यों के आगे वार्ड नंबर भी नहीं लिखा था। केवल सड़कों का नाम ही दर्ज किया था। सूची सौंपकर सभी पार्षद चले गए। पार्षदों ने कहा नपा चेयरपर्सन को सौंपी गई 66 विकास कार्यों की लिस्ट 8 अगस्त 2019 बैठक के प्रस्तावों की है। कार्यकारी प्रधान रमेश बोहरा की अध्यक्षता वाली इस बैठक में साढ़े आठ करोड़ रुपये की 66 सड़कों का प्रस्ताव पास किया गया था। पार्षदों के अनुसार 8 अगस्त की बैठक उपायुक्त से अप्रूव हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा चेयरपर्सन ने कुछ दिनों पहले जो 28 टेंडर लगाए थे, वह नियमों के विरुद्ध है। इन कार्यों का किसी भी बैठक में प्रस्ताव पास नहीं हुुआ। चेयरपर्सन 28 कार्यों को रद्द कर 66 विकास कार्यों के टेंडर लगाएं। इन 66 कार्यों में 28 टेंडर के कार्य भी शामिल हैं। इनकी उपायुक्त से अप्रूवल ली हुई है।

अमित मिश्रा, पार्षद
मैंने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों के पांच-पांच सड़कों की प्राथमिकता मांगी थी। पार्षदों ने एक सामूहिक सूची सौंपी है। इस सूची में कहीं भी पार्षदों का नाम और वार्ड नंबर नहीं लिखा हुुआ है। ऐसे में वार्डों को कैसे पहचाना जाएगा। फिर भी हम शहर के विकास के लिए उनकी इस लिस्ट में जो काम प्राथमिकी रूप से करने के होंगे उनको पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। इस सूची में टेंडर लगाए जा चुके 28 काम भी शामिल हैं।
-रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed