फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona wave did not go careless, people roaming without masks

कोरोना की लहर गई नहीं लापरवाह हुए लोग बिना मास्क घूम रहे हैं

Mon, 28 Jun 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona wave did not go careless, people roaming without masks
कनीना। कस्बे में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई। जिला ग्रीन जोन में चल है, लेकिन लोगों की लापरवाही फिर भारी पड़ सकती हैं। लोग बाजारों में नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे आगे फिर कोरोना का संकट खड़ा हो सकता है। खासकर बाजारों, फल और सब्जी के ठेलों पर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। कई जगह तो दुकानदार से लेकर ग्राहक मास्क नहीं लगा रहे हैं। फल के ठेलों पर तो भीड़ जमा हो रही है। इससे संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वहीं महिलाएं भी परिवार के साथ बाजारों में खरीददारी के लिए पहुंच रही है, लेकिन बच्चों को बिना मास्क के जोखिम में डाला जा रहा है। दुकानों के बाहर तो शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने जब बाजारों का जायजा लिया तो एक अनुमान के मुताबिक लगभग 50 फ़ीसदी लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ। दुकानों में बैठे लोग और राहगीर मास्क को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है यहां तक कि दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग भी मास्क लगाना जरूरी नहीं समझते वह तभी मास्क लगाते हैं जब उन्हें अंदेशा हो कि जिस रास्ते से जाएंगे वहां पुलिस चेकिंग हो सकती है या नगरपालिका द्वारा चालान किया जा सकता है।
विज्ञापन

हमें कोरोना संक्रमण से राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन को हल्के में नहीं लेना चाहिए, मास्क और सामाजिक दूरी को अनिवार्य मानना चाहिए। सरकार ने तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी हुई है। हमारा दायित्व है कि हम तीसरी लहर को रोकने के लिए अभी से प्रयासरत रहे। इसमें आमजन की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। सामाजिक दूरी ना रखने और मास्क ना लगाने वालों को को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, एसडीएम , कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed