फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona vaccine placed in ten places, crowd at Narnaul center

दस जगहों पर लगा कोरोना का टीका, नारनौल सेंटर पर रही भीड़

Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine placed in ten places, crowd at Narnaul center
जिले में वीरवार को दस सेंटरों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग, फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

सेंटरों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाए गए। कोविशील्ड का 11 हेल्थ वर्कर्स को पहला और 165 लोगों को दूसरी बार टीका लगाया गया। जबकि 60 साल के ऊपर वाले 122 लोगों को टीका लगाया गया। कोवैक्सीन का आठ हेल्थ केयर वर्कर्स व 136 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का पहला टीका लगा। वहीं 123 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया गया। नारनौल अस्पताल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना, नांगल सिरोही, छिलरो व रामपुरा सेंटर पर टीकाकरण हुआ। नारनौल अस्पताल में कोरोना लगवाने के लिए काफी पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे। वहीं सामान्य अस्पताल अटेली में वीरवार को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें हेल्थ विभाग, आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व आशा वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। अभियान के दौरान 25 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इन लोगों को 25 जनवरी को पहला डोज दिया गया था। इस मौके पर प्रकाश चंद्र, सुभाष चंद्र, डॉ. मुकेश सोनी, शर्मिला, पूजा व पूनम समेत अन्य मौजूद थे।

जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6615
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6615 है। अभी तक जिले में कुल 6593 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 21 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना का एक केस एक्टिव हैं। डॉ. अशोक ने बताया कि चार मार्च तक 145276 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 90457 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed