फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, survey, outsider, quarantine, health, narnaul

बाहर से आने वालों का सर्वे कराएगा स्वास्थ्य विभाग, 14 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona, survey, outsider, quarantine, health, narnaul
फ्लू कार्नर पर पर्ची बनाते हुए - फोटो : Narnol
नारनौल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त नजर है। विभाग ने शहर और गांवों का सर्वे कराने का फैसला लिया है, ताकि बाहर से आने वालों की पूरी जानकारी मिल सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने का नोटिस देगा। यदि कोई इस दौरान घर से बाहर निकलता है या इसका पालन नहीं करता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू है। इसी बीच तीन-चार दिन पहले काफी संख्या में लोग बाहर से अपने घर पहुंचे हैं। इसमें कई लोगों ने अपनी जानकारी पंचायत व स्वास्थ्य विभाग को दी। जिसके बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई। विभाग को शक है कि अभी भी कई ऐसे लोग हो सकते हैं जो अपनी जांच कराए बिना घर में हो। ऐेसे में जिला स्वास्थ्य विभाग गांवों में आशा वर्कर्स की मदद से ऐसे लोगों का डाटा जुटा रहा है। जिससे यह पता चल सके कि गांव में एक सप्ताह में कितने लोग बाहर से आए। इसमें कितने लोगों ने अपनी जांच कराई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। आशा वर्कर्स घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी को नोटिस देकर 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा करने को कहा जाएगा। यदि इस दौरान कोई नियमों को गंभीरता से नहीं लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लेकर सरपंच को भी जानकारी शेयर की जाएगी। एपोडेमोलाजिस्ट डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स के साथ एमपीडब्ल्यू की सेवाएं ली जा रही है। ऐसे लोगों की सूचना मिलने पर पास की पीएचसी व सीएचसी की मदद से जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में पंचायतें मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों पर विशेष नजर
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों को लेकर विशेष सतर्क है। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि शेल्टर होम में 60 साल के बुजुर्गों को अलग से रखा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि ऐसे लोगों को सभी सुविधाएं उनके पास ही मिले। दूसरी ओर जीएच में बुजुर्गों के नहीं आने की सलाह दी गई है। जरूरी दवाओं के लिए परिवार के अन्य सदस्य को जीएच भेजें।

फ्लू कार्नर में 95 की हुई स्क्रीनिंग
जिला अस्पताल के फ्लू कार्नर में अवकाश होने के बावजूद दोपहर तीन बजे तक करीब 95 लोग जांच कराने पहुंचे। सभी सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से संबंधित थे। जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार को अवकाश के दिन भी करीब 95 लोगों ने फ्लू कार्नर में स्क्रीनिंग हुई। उन्होंने बताया कि जीएच को रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर सभी दवाईयां व अन्य सामान उपलब्ध हैं। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लोग लॉकडाउन का पालन कर घर में रहें। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि इमरजेंसी में भी अस्पताल आएं। जीएच में गर्भवती महिलाओं व बच्चों की ओडीपी चल रही है।
नोटिस में इसका पालन करना होगा
- एपिडैमिक डिजिज एक्ट 1897 के तहत 14 दिन तक घरेलू निगरानी में रहना होगा
- इस दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाएंगे, घर में भी मेल मिलाप से बचेंगे
- खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण होने पर 9306754767 पर कॉल करना होगा
- इन हिदायतों का पालन नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी
- इसलिए अनुरोध हैं कि अपनी, नागरिकों व स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसका पालन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed