फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona positive, company guard, travel from gurgram, narnaul

गुरुग्राम की निजी कंपनी में तैनात गार्ड 14 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा गांव, पॉजिटिव मिला

Tue, 02 Jun 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona positive, company guard, travel from gurgram, narnaul
कनीना के गांव गोमला में कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर जाती एंबुलेंस - फोटो : Narnol
कनीना। खंड के गांव गोमला निवासी गुरुग्राम की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाला 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। इस गार्ड ने 30 मई को अपना सैंपल दिया था। गांव के लोगों को मुनादी कराकर जागरूक किया गया है। पॉजिटिव मिले गार्ड को एंबुलेंस के जरिये नारनौल भेजा गया है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। कंपनी ने कहा कि जिस व्यक्ति के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है वह 1 से 2 दिन में एंड्रॉयड मोबाइल की व्यवस्था करके ही ड्यूटी पर आएं। कंपनी ने आरोग्य सेतु एप फोन में इंस्टॉल करने की सख्त हिदायत दी थी। मेरे भाई के पास कीपैड का फोन था। वह भी किसी कारण उस खराब हो गया। कंपनी ने उसको ड्यूटी पर नहीं आने दिया। मजबूरी में वह किसी तरह गाड़ियों में बैठकर रेवाड़ी जिले के कुंड पहुंचा। कुंड से 14 किलोमीटर पैदल चलते हुुए 28 मई को घर पहुंचा। घर आने पर अलग कमरे में उसको ठहराया। जांच के लिए 29 को सीएचसी भोजावास में गया। सीएचसी ने कनीना उप नागरिक अस्पताल भेजा। जहां पर 30 मई को सैंपल लिया गया। गार्ड के परिवार में 6 सदस्य हैं। मरीज के भाई ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे नारनौल से एक एंबुलेंस आई थी। गार्ड के भाई ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उसका भाई बिल्कुल नहीं घबराया। अपने परिवार को जल्दी ही ठीक हो कर घर लौटने की बात कहकर गया है। गांव पहुंचे एसएमओ धर्मेंद्र यादव ने परिवार के सभी लोगों की डिटेल ली। सभी को घर में ही रहने के निर्देश दिए। गांव के सरपंच दयाराम ने पूरे गांव व ढाणी को स्प्रे करके सैनिटाइज करवाया। बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सिंधु व एसईपीओ दिनेश सुहाग अपनी टीम के साथ गोमला पहुंचे। युद्धवीर सिंह सिंधु ने बताया कि हमने गांव में मुनादी करवाने के लिए गांव के सरपंच को बोल दिया है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें पूरे गांव व ढाणियों में सैनिटाइज का छिड़काव करें ठीकरी पहरा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed