फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, mbbs student found positive, health, narnaul

विदेश से लौटा एमबीबीएस का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 201

Thu, 25 Jun 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona, mbbs student found positive, health, narnaul
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद बैंक। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक विदेश से आया एमबीबीएस का छात्र कोरोना संक्रमित निकला है। अब जिले में 201 करोना मरीज हो चुके हैं। आठ कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। दूसरी ओर मरीजों के उपचार और देखभाल को लेकर डॉक्टरों की मांग भी बढ़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने 30 फाइनल ईयर के एमबीबीएस डॉक्टरों को महेंद्रगढ़ जिले में भेजा है। 30 डॉक्टरों ने सीएमओ ऑफिस में रिपोर्ट कर दी है। उन्हें जरूरत के अनुसार बाद में फील्ड में उतारा जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नारनौल के रामनगर में आया है। इस कोरोना संक्रमित मरीज को आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में शिफ्ट किया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 201 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 144 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के 56 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नौ मोबाइल टीमों ने 535 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 362 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 24 जून तक 71915 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 42370 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6248 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 614 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सीहमा पीएचसी के प्रभारी जगमोहन यादव ने बताया कि मोहल्ला रामनगर नारनौल का युवक किर्गिस्तान में एक दिन पहले लौटा था। इसके पिता ने रोहतक में जांच कराया और बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इसके संपर्क में माता-पिता के अलावा 14 लोग आए हैं। वीरवार को आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग और सैपंलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 एमबीबीएस ने सीएमओ आफिस में रिपोर्ट की
जिले में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग अस्पताल, केयर सेंटर और के साथ डॉक्टरों की जरूरत बढ़ने वाली है। दूसरी ओर पहले ही विभाग डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में अस्पतालों व सीएचसी में मरीजों के देखने का काम भी प्रभावित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने जिले में तीस एमबीबीएस फाइनल ईयर के डॉक्टरों को भेजा है। सभी ने सीएमओ आफिस में रिपोर्ट कर दी है।
जिले में डॉक्टरों की स्थिति
हेल्थ विभाग के अनुसार जिले में एमबीबीएस डॉक्टर करीब 102 और डेंटल सर्जन 27 हैं। इसके अलावा आयुष विभाग के 29 डॉक्टर तैनात है। स्टाफ नर्स 216, लैब तकनीशियन 25 व फार्मासिस्ट-39 है। इसक अलावा एमपीडब्ल्यूएस समेत अन्य स्टाफ भी है। जिले में एक नागरिक अस्पताल और दो उप नागरिक अस्पताल हैं। छह सीएचीसी और 18 पीएचसी हैं। इसके अलावा सब सेंटर 135 हैं। जिले में 108 कंटेनमेंट जोन थे। इसमें एक्टिव जोन 85 हैं। इन जगहों पर सैनिटाइज कर संक्रमितों के घर के आसपास बैरिकेट लगाया गया है। कंटेनमेंट जोन में पुलिस तैनात है और सतर्कता बरती जा रही है।

वर्जन
30 एमबीबीएस छात्र महेंद्रगढ़ जिले को मिले हैं। अभी उनकी जरूरत नहीं थी, इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन समेत अन्य जगहों पर लगाया जाएगा। बुधवार को एक कोरोना वायरस का केस आया है।
- डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed