फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona effect on express way

कोरोना से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे के निर्माण में हो सकती है देरी

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona effect on express way
नारनौल। राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नारनौल से अंबाला तक लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले 6 लेन एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य कोविड के कारण धीमा पड़ता नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस वे के निर्माण में अधिकतर मजदूर प्रवासी हैं, जैसे ही कोरोना का संकट गहराने लगा तो वे लोग भी यहां से चले गए। लेकिन जो कार्य मशीनों से होना है वह तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग के कार्य में केवल वहीं धीमी रफ्तार है जहां पर पुल या अंडरपास बन रहे हैं। इसका कारण यह है कि पुल के साथ होने वाले कार्य निर्माण कंपनी द्वारा दूसरे ठेकेदार को दिए हुए हैं। इस मार्ग पर लगभग 122 अंडरपास या पुल बनेंगे। बता दें कि सरकार द्वारा इस मार्ग के निर्माण का कार्य 2023 तक पूरा करने की घोषणा की गई थी। कोरोना के कारण बनी परेशानी को दूर करने के लिए निर्माण कंपनी को बोला गया है कि कार्य कोविड नियमों का पालन करते हुए हर हाल में चलता रहना चाहिए। यहां सबसे अधिक परेशानी नारनौल के निकट बनने वाले पुल व क्रासिंग पर है। इसके बाद दादरी के निकट तथा भिवानी के खरक के पास बनने वाले पुल पर है। यहां पर बनने वाले सर्विस लेन व नालों का कार्य धीमा है। राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य लगभग उसी स्पीड से चल रहा है जैसे कोरोना से पहले था। नारनौल के निकट बन रहे पुल पर कार्य देख रहे राजेश कुमार ने बताया कि मार्ग का निर्माण पूरी तरह सूचारू तौर से चल रहा है, लेकिन लेबर से होने वाले कार्य की गति कुछ धीमी हुई है। इसको तेज किया जाए इसके लिए ठेकेदार को बोला गया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने के बाद सबसे अधिक लाभ दक्षिण हरियाणा व राजस्थान के लोगों को होगा। खासकर नारनौल व महेंद्रगढ़ जाने वाले लोगों को। अभी चंडीगढ़ की दूरी तय करने में लोगों को 6 से 7 घंटे तक लग जाते हैं। मगर इसके बनने के बाद यह दूरी मात्र करीब चार घंटे में ही तय हो जाएगी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र को होगा लाभ
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से राजस्थान के उन औद्योगिक क्षेत्रों को भी लाभ होगा जो हरियाणा के साथ लगते हैं। इससे उनकी सीधी कनेक्टिविटी पंजाब तक हो जाएगी। अब इस क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक दूरी करने के बाद पंजाब व हिमाचल तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन एक्सप्रेस वे का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है। कुछ जगह अगर समस्या है तो उसको तुरंत दूर किया जा रहा है। तय समय पर ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सर्विस लेन व नालों के काम कुछ जगह से दिक्कत आई थी लेकिन उसको दूर कर लिया गया है।
-कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed