फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cooperation of common people is necessary to make district Mahendragarh TB free by 2025: Chauhan

जिला महेंद्रगढ़ को 2025 तक टीबी मुक्त करने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी : चौहान

Sun, 04 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cooperation of common people is necessary to make district Mahendragarh TB free by 2025: Chauhan
फोटो संख्या:52- स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में टीबी के प्रति जागरूक करते पवन कुमार-स्रोत-- स्व
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में शनिवार को टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रभारी डॉ. पिंकी जांगडा ने की। स्वास्थ्य विभाग से दंत चिकित्सक डाॅ. अमीश गोदारा, टीबी यूनिट कनीना से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पवन कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक रणबीर सिंह, स्वास्थ्यकर्मी कर्मवीर और गीता कुमारी एएनएम ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पवन कुमार ने कहा की टीबी जानलेवा बीमारी है जो की बहुत ही संक्रामक है। यह शरीर के किसी भी अंग जैसे फेफड़े, हड्डी, त्वचा आदि पर हो सकती है। दो सप्ताह से अधिक खांसी होना, वजन का लगातार कम होना, भूख न लगना शाम के समय बुखार आना व हड्डी में दर्द होना आदि लक्षण होने पर टीबी की जांच अवश्य करवानी चाहिए। उन्होंने टीबी के इलाज और रोकथाम व नियंत्रण के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी। पोषण योजना के तहत सरकार मरीज को हर महीने पांच सौ रुपये खान -पान के लिए भी देती है तथा जो भी व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता टीबी के मरीज की सूचना देते है उनको भी सरकार पांच सौ रुपये ईनाम के रूप में देती है। उन्होंने समाज के स्मृद्ध लोगों से टीबी के मरीज गोद लेने की भी अपील की ताकी गरीब मरीजों को पौष्टिक खाना मिल सके। भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लिए इस अभियान में आमजन का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर रेणु कुमारी, रणबीर सिंह एमपीएचएस, कर्मवीर , गीता कुमारी , महिपाल, सरोज, सरिता, नगीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed