फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contracted Electrical Employees Union met the Executive Engineer to get Viva Card made.

Mahendragarh-Narnaul News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने कार्यकारी अभियंता से चिरायु कार्ड बनवाने के लिए की मुलाकात

Sun, 05 May 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Contracted Electrical Employees Union met the Executive Engineer to get Viva Card made.
नारनौल। बिजली निगम में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की सैलरी से चिरायु कार्ड के लिए 1500 रुपये काटने के बाद भी कार्ड नहीं बने हैं। इसके लिए अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के पदाधिकारी नारनौल एक्सईएन शिवराज सिंह से मिले। उसके साथ अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। एक्सईएन ने उनकी मांगों को सुनने के बाद संबंधित विभाग से पत्राचार किए जाने का भरोसा दिया है। उनके स्तर पर जो मांगे हैं, उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान आशीष गोरा व जिला सचिव कर्मवीर जाखड़ ने डिवीजन कार्यकारिणी के पदाधिकारी का परिचय करवाया। यूनिट प्रधान रामोतार यादव ने कहा कि गर्मी के सीजन में बिजली का कार्य काफी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जो कर्मचारी इसके दायरे से बाहर हो गए हैं, विभाग द्वारा उनके चिरायु कार्ड बनाए जाने थे। कर्मचारियों को बिजली उपकरण टीएनपी किट उपलब्ध करवाई जाए। वहीं सभी कर्मचारियों के निगम द्वारा आईकार्ड उपलब्ध करवाए जाएं, जिसका निर्णय 31 अगस्त 2022 को एसीएस पावर के साथ हुई अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की मीटिंग में लिया गया था। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पदाधिकारी चिंतामणि गुप्ता, अशोक सैनी यूनिट सेक्रेटरी, अजीत यादव यूनिट कोषाध्यक्ष व रवि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed