{"_id":"62093be7ad27d6387f312a76","slug":"contract-security-personnel-in-civil-hospital-did-not-get-salary-for-three-months-narnol-news-rtk638315746","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से उनका परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित ठेकेदार और सुपरवाइजर से वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं अस्पताल प्रशासन को भी समस्या से अवगत करवाया है, मगर अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। जबकि सुरक्षाकर्मी दूरदराज से आकर नियमित अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को सरकार कोरोना योद्धा भी घोषित कर चुकी है, पर इनकी इतनी बुरी हालत होने के बाद भी विभाग के अधिकारी इनकी समस्या की ओर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में 18-20 के करीब सुरक्षाकर्मी ठेके पर कार्यरत हैं। अस्पताल में वाहनों की सुरक्षा के अलावा अन्य व्यवस्था बनाना इन्हीं के जिम्मे है, मगर तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनका घर का गुजारा मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों को जीवनयापन के लिए उधार लेकर घर खर्च चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया की कई बार सिविल सर्जन से भी इस मामले में मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
हमने उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है। परेशानी यह है कि सुरक्षाकर्मियों को वेतन कंपनी की ओर से दिया जाता है। कंपनी संचालक को भी हिदायत दी गई है कि इन्हें समय पर वेतन दिया जाए। -आशा शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, नागरिक अस्पताल,नारनौल।
विज्ञापन
बजट नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। जल्द ही उनको वेतन मिल जाएगा। हमारी तरफ से कागजी कार्यवाही पूरी है। -भूपेश पालीवाल, सुपरवाइजर, नागरिक अस्पताल नारनौल।