फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contract security personnel in civil hospital did not get salary for three months

नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 13 Feb 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Contract security personnel in civil hospital did not get salary for three months
नागरिक अस्पताल में ठेके पर लगे सुरक्षाकर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से उनका परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। सुरक्षाकर्मियों ने संबंधित ठेकेदार और सुपरवाइजर से वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं अस्पताल प्रशासन को भी समस्या से अवगत करवाया है, मगर अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। जबकि सुरक्षाकर्मी दूरदराज से आकर नियमित अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को सरकार कोरोना योद्धा भी घोषित कर चुकी है, पर इनकी इतनी बुरी हालत होने के बाद भी विभाग के अधिकारी इनकी समस्या की ओर ध्यान तक नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 18-20 के करीब सुरक्षाकर्मी ठेके पर कार्यरत हैं। अस्पताल में वाहनों की सुरक्षा के अलावा अन्य व्यवस्था बनाना इन्हीं के जिम्मे है, मगर तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनका घर का गुजारा मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों को जीवनयापन के लिए उधार लेकर घर खर्च चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया की कई बार सिविल सर्जन से भी इस मामले में मिल चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हमने उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया है। परेशानी यह है कि सुरक्षाकर्मियों को वेतन कंपनी की ओर से दिया जाता है। कंपनी संचालक को भी हिदायत दी गई है कि इन्हें समय पर वेतन दिया जाए। -आशा शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, नागरिक अस्पताल,नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट नहीं होने के कारण कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। जल्द ही उनको वेतन मिल जाएगा। हमारी तरफ से कागजी कार्यवाही पूरी है। -भूपेश पालीवाल, सुपरवाइजर, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed