फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water is being supplied to the houses of Ward ten for a fortnight

वार्ड दस के घरों में एक पखवाड़े से सप्लाई हो रहा दूषित पानी

Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water is being supplied to the houses of Ward ten for a fortnight
वार्ड मंे सप्लाई हो रहा दूषित पानी। संवाद - फोटो : Narnol
कस्बे के वार्ड नंबर 10 की गली नंबर 4 में एक पखवाड़े से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। पानी की समस्या को लेकर उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, मगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वार्डवासी राकेश, हनुमान, राम सिंह, रमेश, संदीप और विजयपाल यादव ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी सप्लाई के लिए नलकूप घर-घर लगाए गए हैं। जिनका प्रतिमाह बिल अदा किया जाता है। लेकिन पिछले एक पखवाड़े से घरों में दूषित पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा है कि उसे पीना दो दूर वह नहाने और कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अलावा स्थानीय विधायक को भी अवगत करवा चुके हैं, पर इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन उनको पैसे खर्च कर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि समय रहते पानी की सप्लाई को दुरुस्त किया जाए ताकि उनको स्वच्छ पानी मुहैया हो सके।
विज्ञापन

उनके संज्ञान में मामला आ चुका है। लाइन लीकेज की जांच करवाई जा रही है। जल्द ही इसे ठीक कर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। अशोक डागर, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed