फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   consumer, pawer carporation, problam, local number

अब लोकल नंबरों पर भी करें बिजली संबंधी शिकायत

Mon, 09 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उपभोक्ता अब लोकल टेलीफोन नंबरों पर भी अपनी बिजली संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निगम ने दो नंबर जारी किए हैं। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का  समाधान जल्दी होगा। निगम के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को शिकायत करने के लिए जो टोल फ्री नंबर दिया गया था, वह गुड़गांव का था। इससे उपभोक्ताओं की शिकायत पहले वहां दर्ज होती थी।
विज्ञापन


इसके आधे घंटे बाद शिकायत नारनौल आती थी। इसके बाद ही उसका समाधान किया जाता था। इससे शिकायत को दूर करने में काफी समय लग जाता था। अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नारनौल के सिंघाना रोड स्थित शिकायत केंद्र में दो फोन  नंबरों पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वे गुड़गांव के टोल फ्री नंबरों पर भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लैंड लाइन नंबर 251247 के अलावा उपभोक्ता 8059888209 पर भी अपनी शिकायत  दर्ज करा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed