फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction work of the road leading to Jhadli Chithrauli peak stopped

Mahendragarh-Narnaul News: झाड़ली छिथरौली उच्चत को जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य बंद

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the road leading to Jhadli Chithrauli peak stopped
झाड़ली छिथरौली उच्चत को जाने वाली सड़क को दिखाते ग्रामीण : स्रोत : ग्रामीण
कनीना। धनौंदा से झाड़ली छिथरौली व उच्चत को जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट अतरलाल ने सरकार से एक सप्ताह में संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा कर इसे तत्काल पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क मार्ग को उखाड़ कर तथा रोड़े डालकर छोड़ दिए जाने से धनौंदा, झाड़ली, छिथरौली, सिहोर, उच्चत तथा बाघोत के ग्रामीणों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही तथा प्रशासन की उदासीनता के कारण सड़क मार्ग का काम अधूरा पड़ा है। अगर आगामी 10 दिनों में काम शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों के साथ महापंचायत करके आगामी आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ भाग सिंह चेयरमैन, शेर सिंह यादव, नरेंद्र शर्मा, दान सिंह प्रजापत, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed