{"_id":"6763094a2e03ca8b65045a0c","slug":"construction-work-of-kanina-temporary-tin-shed-started-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113926-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना अस्थायी टिनशेड का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना अस्थायी टिनशेड का निर्माण कार्य शुरू
Wed, 18 Dec 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- जेसीबी मशीन द्वारा टीन शेड भवन बनाने के कार्य शुरू होते --- संवाद
कनीना। कनीना बस स्टैंड के जर्जर भवन को विभाग की तरफ से तोड़े हुए 11 महीने बीतने के बाद आखिरकार अस्थायी टिन शेड सेट का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हो गया है। 26 नवंबर को एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने विभाग के जीएम अनित यादव को आदेश देते हुए एक महीने में टिनशेड बनवाने के लिए मौके पर हिदायत दी थी। उसी पर करवाई करते हुए टीन शेड निर्माण शुरू कर दिया गया है।
बस स्टैंड इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि रोडवेज विभाग ने द्वारा 60 फिट गुणा 35 फिट की शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें यात्रियों को बैठने के लिए सीट की व्यवस्था की जाएगी। बिना भवन के यात्रियों के खड़े रहने के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई हैं। जिसको लेकर यात्रियों को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 1974 में बने बस स्टैंड का भवन की जर्जर हो गया था। इसके चलते विभाग ने भवन को कंडम घोषित कर गिरा दिया, लेकिन अब दोबारा भवन बनाने को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बस स्टैंड का जर्जर भवन तोड़े जाने के बाद विभाग के जीएम अनित यादव ने निरीक्षण कर यात्रियों के लिए अस्थायी टिन शेड की व्यवस्था करवाने के आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वर्जन:-
विभाग की तरफ से टीनशेड के निर्माण कार्य शुरू हो गया है एक महीने में टीन शेड तैयार हो जाएगा। यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
-- -अनित यादव, महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, नारनौल