{"_id":"6acaa62dae1b2c7ad50377bd","slug":"construction-of-three-aspirational-toilets-has-not-started-even-eight-months-later-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146497-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन आकांक्षी शौचालय निर्माण के आठ महीने बाद भी शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन आकांक्षी शौचालय निर्माण के आठ महीने बाद भी शुरू नहीं
विज्ञापन
फोटो नंबर-16पुरानी कचहरी में बना आकांक्षी शौचालय। संवाद
नारनौल। शहर में करीब 65 लाख रुपये खर्च कर तीन आधुनिक आकांक्षी जनसुविधा स्थल बनाए गए। निर्माण पूरा हुए आठ महीने बीत चुके हैं लेकिन ये अब भी बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में हैं।
सीवरेज, पानी और बिजली के कनेक्शन न होने से तैयार ढांचे का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। मामले में नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में शेष कार्य पूरा करने और तीन दिन में देरी का लिखित जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद की ओर से पुलिस लाइन के पास, पुरानी कचहरी के समीप और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में तीन आकांक्षी शौचालयों का निर्माण करवाया गया है।
इनमें महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग वार्ड, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, वॉश बेसिन, डस्टबिन और महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन मशीन की व्यवस्था की गई है। इनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा देना है, लेकिन कनेक्शन के अभाव में ये उपयोग में नहीं आ पा रहे।
विज्ञापन
ठेकेदार को नोटिस : नगर परिषद ने नोटिस में निर्माण कार्य की प्रगति को असंतोषजनक बताया है। ठेकेदार को पर्याप्त श्रमिक, मशीनरी और निर्माण सामग्री लगाकर एक सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। तय अवधि में काम पूरा न करने या संतोषजनक जवाब न देने पर जुर्माना, क्षतिपूर्ति और अन्य अनुबंधात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वर्जन :
अब आकांक्षी शौचालय का जल्द उद्घाटन करवाना है लेकिन अभी इसमें कुछ सुविधाओं की कमी थी। उसे जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।-सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद, नारनौल।