फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of Narnaul-Charkhi Dadri four lane road will be completed in 11 months at a cost of 300 crores: Deputy Chief Minister

11 माह में 300 करोड़ की लागत से पूरा होगा नारनौल-चरखी दादरी फोरलेन मार्ग का निर्माण : उपमुख्यमंत्री

Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of Narnaul-Charkhi Dadri four lane road will be completed in 11 months at a cost of 300 crores: Deputy Chief Minister
देवीलाल पार्क महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते डिप्टी सीएम द? - फोटो : Narnol
प्रदेश सरकार ने चरखी दादरी-नारनौल हाईवे को बनाने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस मार्ग को 11 महीने में तैयार किया जाएगा। यह बात बुधवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ में चौधरी देवीलाल पार्क के शिलान्यास और पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ को विकास के मामले में किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। दुष्यंत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छह करम की मार्केटिंग बोर्ड के तहत आने वाली 70 प्रतिशत सड़कों को ट्रांसफर कराकर निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा बची हुई सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है, जो 11 माह में पूरे हो जाएंगे। उन्होेंने कहा कि दो साल तक कोरोना संकट के दौरान प्रदेश सरकार ने 800 करोड़ रुपये का बजट सड़कों पर खर्च किया है। इसके अलावा करीब 200 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों को दिए गए हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं के लिए अधिक से अधिक बजट लोगों तक शीघ्र पहुंचाया जाए। प्रदेश सरकार की नीतियों के तहत आढ़ती आज गांव में जाकर 7000 से अधिक कीमत पर सरसों खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये फसल खरीद करने के बाद सीधे किसानों के खाते में डाले हैं। आज किसानों को समय पर उनकी फसल खरीद का भुगतान किया जा रहा है। जिन किसानों का 3 दिन के अंदर पैसा उनके खाते में नहीं पहुंच रहा है उनको 9 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed