फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction of 10 km dilapidated road started

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर हो चुकी 10 किमी सड़क का निर्माण शुरू

Sat, 24 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of 10 km dilapidated road started
सतनाली। सतनाली से चरखी दादरी की सीमा से लगते गांव नांवां, डिगरोता, बारड़ा व सतनाली से महेंद्रगढ़ जाने के लिए अब लोगों को सुगम रास्ता मिल सकेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है। मार्च तक यह निर्माण कार्य पूरा होने से करीब 25 हजार की आबादी की राह सुगम होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से तारकोल से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। थ्री लेयर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिम्मेदारों का दावा है कि मार्च तक क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए महेंद्रगढ़ तक आवागमन में इस्तेमाल होने वाले दस किलोमीटर लंबे बदहाल सड़क मार्ग से पांच गांवों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान में 25 हजार की आबादी को महेंद्रगढ़ जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। इन दोनों मार्गों पर लगभग एक लेयर का काम पूरा हो चुका है। लोग लंबे समय से सतनाली क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग कर रहे थे। वहीं उप मुख्यमंत्री के हाल ही में महेंद्रगढ़ व सतनाली खंड की कई सड़कों की दशा सुधारने की घोषणा करने के साथ-साथ बजट भी जारी किया है।
विज्ञापन



इस सड़क की हरियाणा सरकार ने रिपोर्ट मांगी थी। सरकार ने सड़क का निर्माण करने की अनुमति दे दी है। इस मार्ग का निर्माण नाबार्ड योजना के तहत करवाया जा रहा है। इसके मार्च तक तैयार होने की संभावना है। - कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed