{"_id":"66901742a4eefe58cc016bc5","slug":"construction-is-being-done-in-installments-those-responsible-forgot-to-build-500-meter-road-by-uprooting-it-narnol-news-c-203-1-sroh1010-110679-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किस्तों में हो रहा निर्माण... 500 मीटर सड़क उखाड़कर बनाना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किस्तों में हो रहा निर्माण... 500 मीटर सड़क उखाड़कर बनाना भूले जिम्मेदार
Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- तोड़ा गया सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार की सीमा में पिछले आठ माह से 600 मीटर अधूरी सड़क छह गांवों की 30 हजार की आबादी के लिए परेशानी बढ़ा रही है। इसके निर्माण को लेकर आठ माह पहले ग्राम पंचायत व लोक निर्माण विभाग आमने-सामने हो गए थे, जिसके बाद काम बंद कर दिया गया था।
लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव बुचावास से अगिहार तक 6.8 किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। गत वर्ष सितंबर माह में इसका काम शुरू कर दिया गया था, लेकिन गांव अगिहार की सीमा में महज 200 मीटर ही सड़क का निर्माण हो पाया था, जबकि यह 600 मीटर का टुकड़ा शेष रह गया था।
ग्राम पंचायत अगिहार ने विभाग को अवगत कराया, लेकिन ठेकेदार का कहना था कि टेंडर की शर्त के अनुसार 6.8 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम पूरा कर दिया था। शेष 600 मीटर के टुकड़े में इंटर लॉकिंग टाइल लगनी हैं। ग्राम पंचायत इसे तारकोल व रोड़ी से बनवाने की मांग पर अड़ी थी। इस कारण काम बंद हो गया था। ग्राम पंचायत की मांग पर लोक निर्माण के अधिकारियों ने आखिर आठ माह बाद सुध ली तो 100 मीटर सड़क का निर्माण करा दिया, लेकिन अब 500 मीटर में पुरानी सड़क उखाड़कर बनाना ही भूल गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा अब 500 मीटर के ग्रामीण क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
152डी से हकेंवि व एक दर्जन गांवों के लिए सुगम है यह मार्ग
152डी बुचावास कट से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए यह मार्ग सुगम है। यहां से गांव बुचावास, पाथेड़ा, झूक, धनौंदा, गुढ़ा, कैमला, मालड़ा, बवाना, खेड़ी-तलवाना के साथ-साथ कनीना से हकेंवि पहुंचने के लिए लोग इसका प्रयोग करते हैं। यह मार्ग करीब 30 हजार की आबादी को हकेंवि व राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से जोड़ने वाला है।
इस मार्ग का रिवाइज एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। कुछ हिस्से का निर्माण पूरा कर दिया गया है। आगामी दो सप्ताह में शेष सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। ठेकेदार को जल्द काम पूरा कराने के आदेश दिए जा चुके हैं।
-जितेंद्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग