फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction begins on a 100-meter stretch of road that had been in a dilapidated state for two months.

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से बदहाल 100 मीटर सड़क का निर्माण शुरू

Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction begins on a 100-meter stretch of road that had been in a dilapidated state for two months.
फोटो संख्या:58- पीएम श्री  राजकीय कन्या स्कूल से मोहल्ला पड़ाव तक सड़क का निर्माण करते कर्मचारी
महेंद्रगढ़। पीएमश्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय से मोहल्ला पड़ाव तक करीब 100 मीटर लंबा मार्ग पिछले दो माह से बदहाल था। अब नगर पालिका ने इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

इस मार्ग की खराब हालत का मुद्दा अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और सड़क निर्माण शुरू करवाया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारी, किसान और अन्य राहगीर यहां से गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता था। बारिश के समय परेशानी और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राहुल, सुभाष आदि ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने रखी गई थी। अब काम शुरू होने से लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द और निर्धारित समय में पूरा होगा।
सड़क बनने के बाद दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों और अन्य राहगीरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि मार्ग ठीक होने से आवागमन आसान होगा और विद्यार्थियों को भी स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

वर्जन:
नगर पालिका की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल से मोहल्ला पड़ाव तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह मार्ग इंटर लॉकिंग टाइलों से बनाई जाएगी। इस मार्ग के निर्माण के बाद राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article