फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consensus Reached Between Employees and Officials Regarding Demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच बनी सहमति

Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Consensus Reached Between Employees and Officials Regarding Demands
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय में आयोजित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है। वहीं, कुछ मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया कि उप मंडल अभियंता जियाराम ने मांगे पूरी करने के लिए शिष्ट मंडल से कुछ समय मांगा था।
विज्ञापन

उप मंडल अभियंता जियाराम, कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार, मनीष कुमार ने सभी जलघर और बूस्टिंग स्टेशन की छत पर वाटर प्रूफिंग के लिए 26 मई तक का समय मांगा है। सीवरमैन व फिटर हेल्पर का कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्यालय आदेश उसी समय मौके पर ही कर दिए है।
विज्ञापन

इसके अलावा, मैन डिस्पोजल नंबर 12 व सभी जलघर और बूस्टर पर कुर्सी, प्लास पेचकस उपलब्ध करा दिए गए हैं। मैन बूस्टर कार्यालय पर शौचालय 21 मई तक बनवाने का आश्वासन दिया है। वहीं कई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कार्यालय के मैन गेट पर लगे वाटर कूलर को दो दिन में सही कराने, मैन डिस्पोजल नंबर 12 पर शौचालय बनवाने, धौलपोश बोर का चैंबर एक माह बनवाने का आश्वासन दिया गया है।

इस मौके पर प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेद्र, प्रांतीय मुख्य सह सचिव सुनील उर्फ बंटी, जिला मुख्य सलाहकार सुरेश पाल पाली, ब्रांच मुख्य संगठनकर्ता करण सिंह आकोदा, ब्रांच सचिव कुलदीप, प्रेस प्रवक्ता नरवीर, हैप्पी, उपप्रधान राम कुमार, दिनेश,राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed