फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress workers took out Gaurav Yatra

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली गौरव यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out Gaurav Yatra
भगवान परशुराम चौक पर गौरव यात्रा निकालते विधायक राव दान सिंह व कांग्रेस कार्यकर्ता---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। आजादी के महोत्सव के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधायक राव दान सिंह के नेतृत्व में गांव आकोदा से गौरव यात्रा निकाली। गौरव यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

गौरव यात्रा गांव आकोदा, आदमपुर, जाट, धौली, पाली, पालड़ी पणिहारा, भगडाना सीसोठ, रिवासा होते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंची। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत की धुन पर लोग थिरक रहे थे। राव तुलाराम चौक पर विधायक राव दानसिंह ने अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी व देश की एकता अखंडता के लिए शहीद हुए वीरों को नमन किया। इसके बाद शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई परशुराम चौक पहुंची। विधायक राव दानसिंह ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद शहीद वीरों को याद करने के लिए निकाली हैं। हम सभी उन शहीदों के ऋणी हैं जिन्होंने देश की आजादी में देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का बड़ा योगदान रहा है और उन्होंने कुर्बानियां दी हैं। यह समय देश की आजादी के अमृत महोत्सव का समय है, ऐसे में हम सभी को देश की आजादी और देश के तिरंगे को सम्मान देकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सूरत सिंह, सुरेंद्र नंबरदार, राधेश्याम गोमला, सतवीर सिंह, डॉ. राजवीर यादव, मंगल सिंह यादव, कृष्ण यादव माजरा, राजेंद्र नांगल सिरोही, अमित यादव, धोलू खातोद, बाला देवी, सुरेंद्र सिंह पाली, कालू आकोदा, अमित यादव, सुरेंद्र बैरावास, कृष्ण यादव, महावीर सिंह, परमानंद गर्ग, अक्खीराम सैनी, महेंद्र पंसारी, रोहताश यादव, जितेंद्र चोटीवाला, रविंद्र मालडा, बॉबी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed