फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress workers did satyagraha in the city council

नगर परिषद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congress workers did satyagraha in the city council
नगर परिषद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : Narnol
नारनौल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर परिषद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ईडी व अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि जांच एजेंसियां सरकार की नहीं बल्कि पार्टी के अधीन काम कर रही हैं। इनकी कोशिश है कि सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाया जाए। इससे संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कम होगा जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। क्योंकि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधान पालिका जैसी संस्थाओं के प्रति विश्वसनीयता ही लोकतंत्र का आधार है। कहा कि बेरोजगारी, महंगाई व अन्य मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार के दौरान करीबन 5 हजार से ज्यादा ईडी के मामले दर्ज किए गए लेकिन उनमें दोष सिद्धि दर एक प्रतिशत भी नहीं है। इससे ये साफ प्रतीत होता है कि ये केवल विरोधी आवाजों को दबाने का एकमात्र हथकंडा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना कभी अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के आगे झुकी थी और ना ही अब तानाशाही के आगे झुकेगी। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, सतपाल दहिया, प्रोफेसर भूप सिंह, सूरज बोहरा, विनोद शर्मा, सीताराम सराफ, अरुण राव, प्रवीण, मनोज, कृष्ण यादव, जसवंत शेरावत, तेजपाल व पतराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed