फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress workers burnt effigies on Lakhimpur Kheri incident

लाखीमपुर खीरी की घटना पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यूपी सीएम का पुतला जला रोष व्यक्त किया

Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigies on Lakhimpur Kheri incident
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों के साथ हुई बर्बरता एवं प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पुतला जलाया गया। कांग्रेसी विधायक राव दान सिंह के निर्देशों पर उनके भतीजे अरुण राव के नेतृत्व में पुरानी रामलीला के पीछे यूपी के सीएम योगी का पुतला फूंक नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया। अरूण राव ने कहा कि लाखीमपुर खीरी की घटना सरकार की अमानवीय कार्रवाई है। पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंची कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा की गिरफ्तारी लोकतंत्र व मानवता की हत्या है। कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन कर इसका विरोध करेगी। महिला जिला अध्यक्ष बाला देवी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी को रोककर उन्हें अधिकार से वंचित किया गया है। अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार को कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेंगे तथा इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष बाला देवी, उपाध्यक्ष अनिता बवाना, महासचिव कृष्णा बुचौली, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज चौधरी, प्रधान जगवंती, कांता देवी, सूबेदार हरि सिंह, डॉ. जयप्रकाश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चोटीवाला, रविंद्र मालड़ा, बब्बू माजरा, नितिन, रामकिशन, पवन भगड़ाना, बलराम मेघनवास, धीरज खेड़ा, रणबीर पालड़ी व अन्य साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed