फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress protests against rising petrol and diesel prices

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against rising petrol and diesel prices
राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर ऊंट गाड़ी में सवार होकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक राव द? - फोटो : Narnol
देश में बढ़ते पेट्रोल एवं डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ऊंट गाड़ी पर सवार होकर बस स्टैंड, आईटीआई रोड होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे, जहां पर तहसीलदार विजय कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पहले उन्होंने शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने सीगड़ी फॉर्म हाउस पर कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत जन विरोधी है। सरकार लोगों के हितों की सुरक्षा करने की बजाय अपने हितों को साधने में लगी है, जिसकी वजह से आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर लगाम लगाने की बजाय अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई थी। लोगों को उम्मीद थी कि भाजपा वादों के अनुरूप कार्य करेगी। सच में अच्छे दिन आएंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद धरातल पर भाजपा नेताओं के भाषणों के विपरीत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था भी चौपट हो गई है। आए दिन दुष्कर्म, डकैती, लूट, अपहरण और चोरी की वारदातें हो रही हैं, पर पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां भी युवाओं के लिए सपना बन गई हैं। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है। सरकार की नीतियों के कारण किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। सरकार की तरफ से पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए नए कृषि कानून थोपे जा रहे हैं। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी। इस मौके पर को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन राव रामकुमार, नगर पालिका के पूर्व प्रधान विजेंद्र यादव, पंचायत समिति के निवर्तमान चेयरमैन मंगल सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed