फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   congres, pm, sttuer, fire, chouck, strike

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला

Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
congres, pm, sttuer, fire, chouck, strike
प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
 वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धराना दे रहे पूर्व सैनिक की खुदकुशी के बाद उनके परिजनों से मिले गए राहुल गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन सचिव सुरेन्द्र पटवा के नेतृत्व में अटेली-कनीना मार्ग पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

अटेली कार्यकर्ता संगठन सचिव सुरेन्द्र पटवा के कार्यालय में एकत्रित होने के बाद अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर चौक पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। पटवा ने कहा कि पूर्व सैनिक के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा था। उनको छुड़ाने के लिए राहुल गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर तुली हुई है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस के नेता इस दमन की आवाज उठाते हैं तो उनको दबाने के लिए पुलिस गिरफ्तार करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस प्रकार रवैये के बाद देश के प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रजातंत्र राज में सबकों कहने व सुनने का अधिकार है। लेकिन यहां तो आवाज को ही दबाया जा रहा है। इस मौके पर बलवंत मोहनपुर, दीप कलवाड़ी, सुरेन्द्र बोचडिय़ां, लक्ष्मण बजाड़, मुकेश कटकई, कृष्ण सिलारपुर, रणधीर, राजेश, सेवाराम सहित अनेक पार्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारनौल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, किरण चौधरी व रणदीप सुरजेवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में वीरवार को शहर के महावीर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता स्थानीय चितवन वाटिका में एकत्रित हुए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दयाराम यादव एडवोकेट ने कहा कि गत  दिवस दिल्ली के राम मनोहर लाहिया अस्पताल में एक सैनिक परिवार से मिलने जा रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी व उनके साथ मौजूद कांग्रेस की प्रतिपक्ष की नेता किरण  चौधरी व राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाल सहित अनेक कांग्रेसी  कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार लिया गया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पर पहुंचे, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस मौके पर विक्रम गुर्जर,  सतेंद्र, कमल किशोर, आशीष, सतीश पहलवान सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed