फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congratulated PM Modi by distributing laddus on the massive victory of NDA

Mahendragarh-Narnaul News: एनडीए की प्रचंड जीत पर लड्डू बांटकर पीएम मोदी को दी बधाई

Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Congratulated PM Modi by distributing laddus on the massive victory of NDA
फोटो 22महावीर चौक पर खुशी व्यक्त करते भाजपा के पदाधिकारी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान लड्डू बांटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन की राह पर चल रही मोदी सरकार की नीतियों पर फिर से मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों दिलों की धड़कन पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनके कार्यों का असर बिहार के जनादेश में स्पष्ट दिखाई देता है। यह जीत देश में जारी विकास यात्रा की पुष्टि है।
विज्ञापन




आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि बिहार में मिली भारी जीत मोदी-नीतीश की नीतियों और संयुक्त नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और देश का हर नागरिक अब विकास के एजेंडे के साथ खड़ा है।



इस मौके पर भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, महामंत्री महिपाल यादव, किशन लाल सैनी, वासुदेव यादव, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, शिवरतन, जोगिंद्र राजपूत, डॉ. आरके जांगड़ा, मनीष संघी, सपना गुप्ता, विकास अग्रवाल, संजय अमन, जेपी सैनी, हेमंत चौबे, सरिता जांगिड़, भवानी शंकर, विकास लाठर, सुरेश चौधरी, रमेश जांगिड़, ओम प्रकाश वाधवा, संजय सैनी, मनोज यादव, सतीश वाल्मीकि, कमल वशिष्ठ, सुशील चौटाला, सरोज बाला, देव शर्मा और राम भजन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed