{"_id":"66d754063253f2c11a08d1f2","slug":"conducted-a-detailed-lecture-on-the-subject-of-understanding-literature-narnol-news-c-196-1-mgh1001-115736-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: साहित्य की समझ विषय पर विस्तार व्याख्यान करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: साहित्य की समझ विषय पर विस्तार व्याख्यान करवाया
Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 10कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते प्रोफेसर सुमेर सिंह। स्त्रोत- संस्था
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा साहित्य की समझ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुमेर सिंह यादव ने विद्यार्थियों को हिन्दी साहित्य और साहित्यकार के बारे में गहन और विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भावपूर्ण और नैतिक उद्बोधन में बताया की विद्यार्थियों को राग और द्वेष से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में संकल्प लेकर चलना बेहद जरूरी है। जिसके पास संकल्प की शक्ति होती है, वह दुनिया में कुछ भी प्राप्त कर सकता है और हमें सफलता की ऊंचाई पर पहुंचा सकता है।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि विद्यार्थियों को छोटी-छोटी बातों से सीख कर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए और उसी से एक दिन महान व्यक्तित्व का निर्माण हो जाता है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.योगेश यादव ने बताया कि महाविद्यालय का हिंदी विभाग लगातार साहित्यिक गतिविधियां करता रहता है, ताकि विद्यार्थियों में साहित्य की समझ बन सके। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. मनप्रीत कौर व डॉ. अजय तंवर मौजूद रहे।