{"_id":"669018a2ae2f3ce051046206","slug":"condition-of-bad-roads-will-improve-work-will-start-in-two-weeks-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110683-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों की सुधरेगी दशा, दो सप्ताह में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदहाल सड़कों की सुधरेगी दशा, दो सप्ताह में शुरू होगा काम
Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65-शहर के वार्ड नंबर तीन में सड़क की पैमाइश करवाते वार्ड पार्षद अशोक सैनी--स्रोत--स
महेंद्रगढ़। शहर की 20 मुख्य सड़कों व 15 वार्डों की बदहाल सड़कों की दशा सुधार की उम्मीद जगी है। बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए नपा की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में पैमाइश का काम शुरू कर दिया गया है। जिम्मेदारों का दावा है कि पैमाइश पूरी होने के बाद एस्टिमेट तैयार कर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वीरवार को वार्ड नंबर तीन में नगर पालिका कर्मचारी व पार्षद सड़कों की पैमाइश करवाई गई।
शहर के 20 से अधिक मुख्य सड़क मार्ग व 15 वार्डों की 150 से अधिक गलियों व सड़कों पर पिछले दस सालों में कोई काम नहीं हो पाया है। नपा के जिम्मेदार नव निर्माण तो दूर पेचवर्क तक नहीं करा पाए थे। ऐसे में शहर की सड़के बदहाल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की नई सरकार बने 22 माह बीत जाने के बाद अब शहर की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शहर के एक से लेकर 15 वार्डों के गली-मोहल्लों, कॉलानियों की बदहाल सड़कों की पैमाइश करवाई जा रही है। अब तक 60 से अधिक सड़कों की पैमाइश की जा चुकी है। एक सप्ताह के दौरान सभी वार्डों के गली-मोहल्लों की पैमाइश पूरी हो जाएगी। इसके उपरांत टेंडर प्रक्रिया शुरू करके जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
शहर के 15 वार्डों के गली-मोहल्लों व कॉलोनियों की बदहाल सड़कों की पैमाइश करवाई जा रही है। अब तक करीब 60 से अधिक सड़कों की पैमाइश करवाई जा चुकी। पैमाइश पूरी होने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सड़कों के निर्माण के लिए सभी प्रकार की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएंगी।
-- - रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़