फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Computer operator strike continues for 11th day, revenue worth Rs 22.76 crore affected

Mahendragarh-Narnaul News: कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल 11वें दिन भी रही जारी, 22.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित

Fri, 26 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Computer operator strike continues for 11th day, revenue worth Rs 22.76 crore affected
फोटो संख्या:64- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल केंद्र का बंद गेट--संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चित कालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय व अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां होने के कारण रजिस्ट्री, जमाबंदी, लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों पर कोई कार्य नहीं हुआ। हड़ताल के कारण आमजन अपने कार्य को लेकर इधर-उधर भटते नजर आए। कार्य नहीं होने पर उन्हें वापस मायूस लौटना पड़ा। हड़ताल से 10वें दिन जिले में करीब 22.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की राज्य कार्यकारिणी की पंचकूला में अजय तोमर ने कंप्यूटर प्रोफेशनल को बैठक के लिए बुलाया था, मगर तोमर से मुलाकात नहीं हो पाई। वीरवार को नारनौल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी कंप्यूटर प्रोफेशनल ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। केंद्रीय मंत्री ने यह विश्वास दिलाया कि वे हमारी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और सभी मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास यादव, निशांत यादव, देवेंद्र यादव, मनोज कुमार, बलवान सिंह, दीपक कुमार, राजकुमार यादव, विकास शर्मा, भंवरलाल, बोनराम, बाबूलाल सैनी, राजीव शर्मा, मुकेश कुमार, नवीन वर्मा, रमेश सैनी, संजय सैनी, कुलदीप कुमार, कमल शर्मा, कविराज यादव, मुकेश यादव, निशा यादव, प्रेमलता सैनी, उषा यादव, रेखा यादव एवं समस्त कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 1325 जमीनों की रजिस्ट्री, 1050 रिहायशी प्रमाण पत्र, 993 जाति प्रमाण पत्र, 1195 इंतकाल, 1360 जमाबंदी, फर्द, 980 वाहन रजिस्ट्रेशन, 1090 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सकें। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं।

फोटो संख्या:64- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल केंद्र का बंद गेट--संवाद

फोटो संख्या:64- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल केंद्र का बंद गेट--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed