फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Computer lab assistants will take to the streets of Karnal

Mahendragarh-Narnaul News: करनाल की सड़कों पर उतरेंगे कंप्यूटर लैब सहायक

Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Computer lab assistants will take to the streets of Karnal
मंडी अटेली। प्रदेश भर के लगभग 2200 कंप्यूटर लैब सहायक सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नही किए जाने से निराश व हताश हो रहे हैं। अधिकारी उनकी वेतन वृद्धि की फाइल पर बार-बार ऑब्जेक्शन लगा रहे हैं। इसके विरोध में प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब सहायक 11 जनवरी को करनाल की सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब सहायक जिला अध्यक्ष रोहताश शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर लैब सहायक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पिछले 10 व 12 सालो से कार्य कर रहे हैं। इस समय कंप्यूटर लैब सहायकों का वेतन मात्र 12000 है, जबकि इतने कम वेतन में सरकार इनसे काम पूरा लेती है। सरकार हर कार्य को डिजिटल करती जा रही है तो सरकार के हर डिजिटल कार्य में कंप्यूटर लैब सहायकों का योगदान है। अभी सरकारी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां है, लेकिन इन 15 दिन का वेतन भी शिक्षा विभाग द्वारा काट लिया जाता है। कंप्यूटर लैब सहायकों ने मांग की है कि गर्मी व सर्दी में होने वाली छुट्टियों का वेतन न काटा जाए और वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed