फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Compost to be produced from horticultural waste; Municipal Council to purchase shredder machine.

Mahendragarh-Narnaul News: हॉर्टिकल्चर वेस्ट से बनेगी खाद, नगर परिषद खरीदेगी श्रेडर मशीन

Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Compost to be produced from horticultural waste; Municipal Council to purchase shredder machine.
फोटो 8नारनौल ​स्थित नगर परिषद कार्यालय।
नारनौल। शहर के 35 से अधिक पार्कों में हॉर्टिकल्चर वेस्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए नगर परिषद पांच लाख रुपये की लागत से ट्विन शाफ्ट श्रेडर मशीन खरीदेगी। मशीन की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे पार्कों में निकलने वाली घास, सूखी पत्तियां और पेड़ों की टहनियों का निस्तारण आसान होगा तथा उनसे जैविक खाद तैयार की जा सकेगी।
विज्ञापन

ट्विन शाफ्ट श्रेडर मशीन विशेष रूप से हॉर्टिकल्चर वेस्ट के प्रसंस्करण के लिए तैयार की गई है। यह घास, सूखी पत्तियों और टहनियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेगी। इससे उन्हें कंपोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे जैविक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा ।
विज्ञापन

35 से अधिक पार्कों को मिलेगा लाभ
शहर के 35 से अधिक पार्कों में बड़ी मात्रा में जैविक कचरा निकलता है। इसके उचित निस्तारण के अभाव में पार्कों में गंदगी फैल जाती है। नई मशीन से यह कचरा मौके पर ही संसाधित किया जा सकेगा। इससे पार्कों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के साथ रखरखाव में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
ट्विन शाफ्ट श्रेडर के लिए टेंडर लगा दिया है। इस मशीन पर करीब पांच लाख रुपये की लागत आएगी। यह मशीन पार्कों में घास पत्तों को कंपोस्ट करने में मदद करेगी।
कृष्ण कुमार जेई, नगर परिषद नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed