फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Complete ban on firecrackers in Narnaul; action will be taken against those who violate it.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Complete ban on firecrackers in Narnaul; action will be taken against those who violate it.
नारनौल। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रशासन ने नारनौल जिले में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशों के अनुसार यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन इस आदेश को सख्ती से लागू करवाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध सभी प्रकार के पटाखों पर लागू होगा। इसके तहत पटाखों का निर्माण, गोदामों में रखना, थोक और खुदरा बिक्री, ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी के साथ पटाखे फोड़ने पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अक्तूबर से जनवरी के बीच एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं हवा में सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, जहरीली गैसें और धातु के छोटे कण फैलाता है। इससे पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर बढ़ता है। प्रदूषित हवा का सबसे अधिक नुकसान बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोग से पीड़ित लोगों को होता है।

उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने आमजन से अपील की कि वे पटाखों का प्रयोग न करें और स्वच्छ हवा तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed