{"_id":"67a65a15f2358eff35096269","slug":"competitions-increase-self-confidence-in-students-virendra-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115067-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताएं विद्यार्थी में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताएं विद्यार्थी में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं : वीरेंद्र
Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में गणित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में कक्षा चौथी और पांचवीं के पांच टीमों का गठन किया गया। इसमें टीम बी 45 अंकों के साथ प्रथम रही। टीम सी 36 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
दूसरे चरण में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को पांच टीमों में वर्गीकृत किया, जिसमें टीम प्रथम निधि व कोयल 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। सवीना, समर और पुनीत, नीतू की टीम संयुक्त रूप से 70 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। वीरेंद्र सिंह मौलिक मुख्याध्यापक ने बताया कि ऐसी छोटी-छोटी पाठ्यक्रम आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थी में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। सीखने की प्रवृत्ति के विकास में सहायक होती है। प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए।
वहीं दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा में कलस्टर स्तरीय गणित प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता तीन वर्गों कक्षा वर्ग 4-5, 6-8 तथा 9-10 में हुई। कक्षा वर्ग 4 से 5 में जीपीएस पाथेड़ा, 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाथेड़ा तथा 9 -10 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार विजयी रहा। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने गणित को रोचक व जरूरी विषय बताया। कई उदाहरण देते हुए कहा कि दैनिक जीवन में गणित महत्वपूर्ण है।