फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Competition organized on Geeta Jayanti Mahotsav

Mahendragarh-Narnaul News: गीता जयंती महोत्सव पर प्रतियोगिता आयोजित

Sat, 30 Nov 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Competition organized on Geeta Jayanti Mahotsav
महेंद्रगढ़। गीता जयंती महोत्सव पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय गीता श्लोक संवाद, गीता मय प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का सही उच्चारण किया। साथ ही गीता के संदेशों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भी प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गीता के शैक्षिक और धार्मिक महत्व को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अलका और प्राचार्य जयपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने विद्यार्थियों को गीता के जीवन में महत्व को समझाया और उनकी उत्कृष्टता की सराहना की। प्राचार्य जयपाल सिंह ने कहा कि गीता के उपदेशों से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed