फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Common people upset due to scorching sun and heat

एक बार फिर से झुलसाने लगी तपन

Fri, 03 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Common people upset due to scorching sun and heat
नारनौल। तल्ख धूप और लू से लोग फिर परेशान हो उठे हैं। शुक्रवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य से घर से बाहर निकले लोग टोली लगा कर या सिर ढंक कर निकले। नारनौल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिन हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और महेंद्रगढ़ में प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की गई। इसकी वजह से भीषण गर्मी और लू का प्रभाव नहीं था। नौतपा समाप्त होते ही तापमान बढ़ गया है। भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और महेंद्रगढ़ पर पश्चिमी शुष्क हवाओं से गर्मी और लू जारी है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से विपरीत हवाओं के मिलन के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है। इसकी वजह से कभी चिलचिलाती धूप खिली रहती है कभी बादलवाही। शुक्रवार को हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से 46.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि सूबे में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस से 30.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान क्रमश 44.6 डिग्री सेल्सियस और 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.5 डिग्री सेल्सियस और 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed