फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Common people are worried about the bundle of ten rupees

Mahendragarh-Narnaul News: दस रुपये की गड्डी के लिए आमजन परेशान

Wed, 19 Nov 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Common people are worried about the bundle of ten rupees
नांगल चौधरी। छोटे नोट खासतौर पर दस रुपये के नोटों की उपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। पहले शादी-ब्याह या धार्मिक कार्यक्रमों के लिए नई नोटों की गड्डी लेना बेहद आसान था। लोग बैंक में जाकर शादी का कार्ड दिखाते और कर्मचारी खुशी-खुशी दो-तीन गड्डियां थमा देते थे लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। जहां पहले बिना सिफारिश काम हो जाता था, वहीं आज बड़े-बड़े पहचान वालों की बात भी काम नहीं आती।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बैंक में कर्मचारी गड्डियां उपलब्ध न होने की बात कहते हैं लेकिन वहीं गड्डियां बाहर खुले बाजार में आसानी से मिल जाती हैं, वह भी 400-500 रुपये अधिक कीमत पर। यह स्थिति न केवल सवाल खड़े करती है बल्कि बैंकिंग सिस्टम के अंदर मौजूद एक गहरे भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा करती है।
विज्ञापन

सरकार और बैंकिंग विभाग से लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगे, ताकि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लोगों को अतिरिक्त पैसे न चुकाने पड़ें और भ्रष्टाचार पर भी लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed