फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Commercial buildings being built in the city will be sealed against the rules

नियमों के विरुद्ध शहर में बनाए जा रहे व्यावसायिक भवन होंगे सील

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Commercial buildings being built in the city will be sealed against the rules
नारनौल। शहर में नियमों के विरुद्ध बनाए जा रहे व्यावसायिक भवनों पर कार्रवाई की तैयारी नगर परिषद (नप) ने शुरू कर दी है। नगर परिषद ने शहर में नियमों की अनदेखी कर बनाए जा रहे 5 व्यावसायिक भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किए हैं। उन्हें निर्धारित समय के दौरान अपना नक्शा व अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नप द्वारा शहर में बने ऐसे और भवनों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न हिस्सों में अनेक व्यावसायिक भवन बनाए जा रहे हैं। इनका नियमानुसार नक्शा भी पास नहीं है। निर्धारित विकास शुल्क भी सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाया है। इसके अलावा कई ने अपने व्यावसायिक भवनों में शत-प्रतिशत बेसमेंट बनाया हुआ है, जो नियमों के विरुद्ध हैं। नप ने 5 भवन मालिकों को 208ए के तहत नोटिस जारी कर निर्धारित समय अवधि तक नक्शा, विकास शुल्क आदि जमा करवाकर अपने भवनों को वैध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भवनों को चिह्नित करने के लिए करवाया जा रहा सर्वे
नगर परिषद अधिकारियों के अनुुसार शहर में 5 व्यावसायिक भवन मालिकों को नियमों के विरुद्ध निर्माण करने पर नोटिस दिया गया है। वहीं शहर में ऐसे अन्य व्यावसायिक भवनों की पहचान के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में जो भी भवन नियम विरुद्ध बनाए गए हैं, उसके मालिक को नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज पैलेस संचालकों को भी दिया गया नोटिस
नगर परिषद नारनौल द्वारा व्यावसायिक भवनों के साथ-साथ शहर में चल रहे मैरिज पैलेस संचालकों को भी नोटिस दिए गए हैं। जो बिना नक्शा मंजूरी व सरकार द्वारा निर्धारित सुविधा शुल्क जमा करवाए ही चलाए जा रहे है। नोटिस के बाद कुछ संचालकों ने सुविधा शुल्क व नक्शा की मंजूरी के लिए आवेदन किया है तो कुछ ने अभी तक नगर परिषद से मंजूरी नहीं ली है। ऐसे मैरिज पैलेस संचालकों को नगर परिषद ने एक सप्ताह का नोटिस दिया है।

वर्जन
शहर में नगर परिषद की बिना मंजूरी के बनाए गए या बनाए जा रहे पांच व्यावसायिक भवन मालिकों को नोटिस दिया गया है। अगर भवन मालिक नोटिस पीरियड के दौरान नियमानुसार इसे वैध नहीं करवाते हैं तो उनके भवनों को सील किया जाएगा।
-सुमन लता, ईओ नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed