फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   College Addmission

फीस भरने में छात्रों को हो रही परेशानी, बैंक व कॉलेज के लगा रहे चक्कर

Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
College Addmission
शहर के दोनों कॉलेजों में पहली मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को फीस भरने में परेशानी हो रही है। कॉलेजों में ऑनलाइन फीस भरने के पूरे इंतजाम नहीं हैं। वहीं बैंक में भी उन्हें परेशानी हो रही हैं। ऐसे में छात्र कॉलेज और बैंकों के बीच चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गर्ल्स पीजी कॉलेज में फीस जमा करने का एक काउंटर होने से छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी और बैंक में भी उन्हें फीस जमा कराने में दिक्कतें आ रही है। छात्राओं ने बताया कि बैंककर्मी अपने बैंक के खाते धारकों के फीस जमा करा रहे हैं। दूसरी ओर साइबर कैफे में फीस भरने के अतिरिक्त 200 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्ल्स पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य आरके यादव ने बताया कि छात्राओं की फीस भरने के लिए अलग से एक काउंटर का इंतजाम है। उन्होंने बताया कि इसकी संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं के ऑनलाइन दाखिले के दस्तावेजों की जांच व वेरिफिकेशन के लिए सात जुलाई तक का अवसर दिया गया है। दाखिले की दूसरी सूची नौ जुलाई को जारी होगी। पीजी कॉलेज में दाखिले की पहली सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी। पीजी कक्षाओं के आवेदन फार्मो का वेरिफिकेशन नौ जुलाई तक जारी रहेगा। दाखिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजपाल यादव ने बताया कि बीए पहले साल में 265, बीकॉम में 53, बीएससी नॉन मेडिकल में 77 व बीएससी मेडिकल में 32 छात्राओं ने फीस भरा है। उन्होंने बताया कि पीजी में अंग्रेजी में 72, हिंदी में 133, राजनीति शास्त्र में 112 व एमएसी मैथ 200 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। कॉलेज में पीजी में गणित, राजनीति विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी की 40-40 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रेलवे रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ फीस भरने में समस्या आ रही है। पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा कुछ समस्या सामने आ रही है। इसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन फीस के लिए इंतजाम है। उन्होंने बताया कि बीए में 132, बीकॉम में 39, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 13, बीएससी नॉन मेडिकल में 101, बीएससी मेडिकल में 41, बीसीए में 10 व बीबीए में छह छात्रों ने फीस जमा कराया है। दूसरी ओर पीजी में एमकॉम में 118, हिंदी में 78, अंग्रेजी में 73, भूगोल में 189,रसायन विज्ञान में 234, जीव विज्ञान में 141 व वनस्पति विज्ञान में 125 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं।
छात्राओं से बातचीत
फीस भरने में समस्या आ रही है। साइबर कैफे में ऑनलाइन फीस भरने का 200 रुपये लिया जा रहा है। ऑनलाइन फीस भरने की प्रक्रिया से छात्राओं को परेशानी हो रही है। कॉलेज में इसके लिए इंतजाम नहीं है।

- अंकिता, छात्रा
कॉलेज में हर संकाय में दाखिले चल रहे हैं लेकिन फीस जमा करने के सही इंतजाम नहीं हैं। इससे छात्राओं को कॉलेज व बैंकों का चक्कर लगाने पड़ रहे हैैं। कॉलेज में फीस के लिए स्वाइप मशीन होनी चाहिए थी।
- उमा मेहता, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed