फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Collection of approximately 35 tonnes of garbage disrupted in the city; piles of trash have accumulated in markets and residential colonies.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में करीब 35 टन कचरे का उठान प्रभावित, बाजारों और कॉलोनियों में लगे कूड़े के ढेर

Fri, 28 Aug 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Collection of approximately 35 tonnes of garbage disrupted in the city; piles of trash have accumulated in markets and residential colonies.
फोटो संख्या:70- फ्रेडस कॉलोनी  में लगा गंदगी का ढेर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाई व दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। करीब 35 टन कचरे का नियमित उठान नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी के साथ-साथ बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी को दी हुई है लेकिन हड़ताल के चलते व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एजेंसी फिलहाल अलग-अलग डंपिंग पॉइंट से ही कचरा उठा रही है। वहीं, मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और सड़कों पर जमा कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

सफाई व दमकल कर्मचारियों की लंबित मांगों और 13 मई को सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए समझौते का पत्र जारी नहीं होने के विरोध में हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने अब 30 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक मांगों से संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कमेटी के आदेश के अनुसार हड़ताल आगे बढ़ाई गई है।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि अप्रैल और मई में कर्मचारियों ने 38 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। 13 मई को सरकार के प्रतिनिधिमंडल और यूनियन पदाधिकारियों के बीच 22 सूत्री मांगों पर बातचीत हुई थी।

इनमें से 17 मांगों को मान लिया गया था लेकिन उनका आधिकारिक पत्र अब तक जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।

फोटो संख्या:70- फ्रेडस कॉलोनी  में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

फोटो संख्या:70- फ्रेडस कॉलोनी  में लगा गंदगी का ढेर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed