फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold wave will haunt with fog in coming days

Mahendragarh-Narnaul News: आगामी दिनों में कोहरा के साथ सताएगी शीतलहर

Sun, 15 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Cold wave will haunt with fog in coming days
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली के आगे निकलते ही जिले में एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को दिनभर चमकदार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके चलते अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार से एक बार फिर से हिमालय हिमाच्छादित शिखरों से उत्तरी बर्फीली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों हो गया है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से गंभीर शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। साथ ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में जो वर्तमान समय में वृद्धि दर्ज हुई थी वह भी अब फिर से पारा लुढ़कने लगा है। आने वाले दिनों में हरियाणा के कुछ जिलों में माइनस में तापमान में जाने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव से वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी और उत्तरी बर्फिली हवाओं की वजह से कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ स्थानों पर गंभीर शीतलहर की और अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की और पाला जमने की स्थिति बनने की संभावना बन रही है। शुक्रवार को जिला में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.5 डिग्री और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान क्रमश 14.0 डिग्री सेल्सियस और 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed