फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cold showed attitude, bonfire became support, shadow fog in the area for the first time, after noon Darshan of Suryadev

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड ने दिखाए तेवर, अलाव बना सहारा, पहली बार क्षेत्र में छाया कोहरा, दोपहर बाद हुए सूर्यदेव के दर्शन

Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cold showed attitude, bonfire became support, shadow fog in the area for the first time, after noon Darshan of Suryadev
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। वहीं बुधवार को इस सीजन पर पहली बार कोहरा छाया। सुबह घने कोहरे से दिन की शुरूआत हुई तथा दिनभर शीतलहर ने लोगों को गर्म कपड़ों में ढंके रहने को मजबूर कर दिया। हालांकि न्यूनतम तापमान में मंगलवार की अपेक्ष बुधवार को एक डिग्री की वृद्धि भी हुई। पहली बार कोहरे ने दस्तक दी है जिसके कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

किसान इसे फसलों के लिए फायदा मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि कोहरे से फसलों में नमी की मात्रा बनी रहेगी तथा विशेषकर गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव होने के साथ-साथ बढ़वार में भी तेजी जाएगी। दिनभर चली 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में रहने को मजबूर कर दिया। पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में भी 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.1 व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दोपहर तक रेंगते चले वाहन
पहली बार छाए कोहरे का असर दोपहर तक रहा। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर धीमी गति से चलते रहे। शहर से लेकर गांव तक लोग दिनभर जगह-जगह अलावा तापते नजर आए। पिछले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान भी 22 से 25 डिग्री चल रहा था तो बुधवार को 15 डिग्री पहुंच गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी पांच दिनों में ठंड एवं शीतलहर सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में तेजी से होगी बढ़वार
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में कोहरा गिरना आरंभ हो जाता है लेकिन इस बार देरी से शुरू हुआ है। कोहरे से फसलों में नमी की मात्रा बनी रहेगी तथा सरसों व गेहूं के फुटाव में वृद्धि होने के साथ-साथ बढ़वार भी रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed