फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CMO inspected Sub Civil Hospital Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: सीएमओ ने उप नागरिक अस्पताल कनीना का किया निरीक्षण

Mon, 18 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected Sub Civil Hospital Kanina
कनीना। उप नागरिक अस्पताल कनीना का सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की व अस्पताल परिसर में गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी का रिकॉर्ड भी जांचा।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के बारे में जानकारी देकर भविष्य में इस प्रकार की गलतियों को ना दोहराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में डिलिवरी के केसों की संख्या देखते हुए महिलाओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा। गर्भवती महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए यहीं पर इंतजाम करें ताकि सभी गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिल सके। प्राइवेट अस्पतालों में होने वाले भारी खर्च से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने आमजन को भी जागरूक नागरिक बनने व सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को एक्स-रे मशीन उप नागरिक अस्पताल में पहुंच चुकी है अब इसका इंस्टॉलेशन करवाया जाएगा। जल्द ही कर्मचारी की नियुक्ति करके अस्पताल में एक्सरे मशीन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल परिसर में ही एक कैमरा मोर्चरी मशीन रखवाने के लिए देखा जा रहा है। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सुरेंद्र सिंह से उप नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के बारे में जानकारी दी। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और बीएंडआर विभाग से कंडम भवन की सूचना दी हुई है। इस भवन के आसपास कोई भी वहां वाहन, सब्जी या किसी प्रकार की रेहड़ी लगता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इस भवन पर कंडम भवन का नोटिस लगवा दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य ने एम्बुलेंस ड्राइवर को भी गाड़ी के आस-पास रहने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों को समय पर आने और काम करने के दिशा निर्देश दिए। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण समय-समय पर किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंची
शनिवार को तकरीबन सात लाख रुपये की एक्सरे मशीन उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंची। जिसका निरीक्षण करने के लिए सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य आए। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका इंस्टॉलेशन करके सेवाएं शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल परिसर में तकरीबन तीन लाख रुपये की मोर्चरी मशीन आई हुई है जो यहां अस्पताल में लगाई जाएगी। उन्होंने एसडीएम सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर अस्पताल परिसर का एक कोना मोर्चरी कक्षा के रूप में तैयार करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उच्च अधिकारियों से बात करके जगह को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed