फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CMO inspected civil hospital for two and a half hours

Mahendragarh-Narnaul News: सीएमओ ने ढाई घंटे तक किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 19 May 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected civil hospital for two and a half hours
नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते सिविल सर्जन रमेशचंद आर्य।
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य ने वीरवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा काउंटर के अलावा गायनी वार्ड, ओपीडी चेक किए गए। इस दौरान कुछ जगह साफ-सफाई नहीं मिली। इस पर उन्होंने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक रूम में सरकारी फ्रिज में लस्सी की बोतल पड़ी मिली। हालांकि इसका प्रयोग अन्य मेडिकल चीजों के लिए किया जाता है। इस पर सीएमओ ने तुरंत लस्सी की बोतल को हटवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी कमियां नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने दवा काउंटर का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि कौन सी दवा कहां पड़ी है उसकी पर्ची भी लगाई जाए ताकि आसानी से दवा देखकर मरीजों को दी जा सके। इसके अलावा उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पर्ची काटते समय मरीज को ज्यादा समय इंतजार नहीं करना पडे़। यदि काउंटरों को बढ़ाने की जरूरत है तो उसे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने गायनी वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केएम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मांगा गया जवाब
डिप्टी सीएमओ डॉ. हर्ष चौहान द्वारा टीम के साथ पिछले दिनों किए गए कई सीएचसी, पीएचसी के औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आई थी। इस मामले में रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को दी गई थी। सीएमओ ने संबंधित इंचार्ज को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 887 लड़कियां प्रति 1000 लड़के है
लिंगानुपात की स्थिति को बेहतर करने के लिए लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच अनिवार्य है। हम सबका दायित्व बनता है कि इस सकारात्मक सोच की मुहिम को आगे लाएं। यह बात आज सिविल सर्जन डाॅ. रमेशचंद्र आर्य ने सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित जिला समुचित प्राधिकरण की बैठक में कही। वर्तमान में समुचित जिले का लिंगानुपात 887 लड़कियां प्रति 1000 लड़के हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी अलग पहचान बना कर सिद्ध कर दिया है कि उनको अवसर मिलने पर वह किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 42 अल्ट्रासाउंड केंद्र कार्यरत हैं, जिनका समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाता है। उन्होंंने बताया कि जिले में जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक लिंगानुपात के आकडों के अनुसार स्वास्थ्य ब्लाक अटेली में 899, दौचाना में 882, कनीना में 857, सेहलंग में 918, सतनाली में 910, नांगल सिरोही में 880, नांगल चौधरी में 903 लड़कियां प्रति हजार लड़कों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। कुछ कमियां मिली थी, जिसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed