फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM inaugurates Modern Revenue Record Room of Mahendragarh

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ के माडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम का किया लोकार्पण

Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurates Modern Revenue Record Room of Mahendragarh
मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के लोकापर्ण कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम? - फोटो : Narnol
हरियाणा सरकार डिजिटल इंडिया के अभियान को आगे बढ़ाते हुए सूचना एवं तकनीक व ई-गवर्नेंस के माध्यम से लोगों को सेवाओं व योजनाओं का त्वरित लाभ देने के लिए संकल्पित है। इस मामले में देश में सबसे अधिक अवॉर्ड हरियाणा को मिले हैं। इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। यह बात सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को लघु सचिवालय में मॉडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम के उद्घाटन के अवसर पर कही। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महेंद्रगढ़ सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर माडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष में राजस्व से जुड़े कागजात को आज कपड़े की पुरानी गठड़ियों से आजादी मिली है। बरसों पुराने राजस्व अभिलेखों को डिजिटल किया गया है। अब ये रिकॉर्ड एक क्लिक पर आसानी से उपलब्ध हैं। डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सूचीबद्ध किया गया है। आधुनिक रिकॉर्ड रूम स्थित लोहे के बॉक्स में व्यवस्थित ढंग से रखा गया है। इन सभी पर बारकोड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अब जिले के पुराने राजस्व रिकॉर्ड को देखने के लिए लघु सचिवालय के पुराने भवन की प्रथम मंजिल पर बनाए गए माडर्न रिकॉर्ड रूम में संपर्क किया जा सकता है। पूरे प्रदेश में 18.70 करोड़ डॉक्युमेंट को स्कैन किया गया है, ताकि लोगों को डिजिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से उनकी संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड अति शीघ्र उपलब्ध हो, यह सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने 2017 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस काम की शुरुआत की थी। उसके बाद 2019 में पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू करने के लिए कार्य शुरू हुआ था जो 2 साल में पूरा हुआ है। आने वाले समय में इस रिकॉर्ड को जमाबंदी की वेबसाइट से भी एकीकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत ना पड़े। इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम मनोज कुमार, सदर कानूनगो राजपाल, नायब सदर कानूनगो सतीश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुशासन की दिशा में आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम
उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के राजस्व रिकॉर्ड को निकलवाना व निरीक्षण करना अब आसान होगा। इसके लिए कोई भी नागरिक लघु सचिवालय के पुराने भवन में प्रथम तल पर बनाए गए मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम के प्रतीक्षालय में जाकर निर्धारित फीस के साथ आवेदन करेगा। इसके बाद वहां पर मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर उसे संबंधित रिकॉर्ड की कॉपी देगा। अगर वह रिकॉर्ड का केवल निरीक्षण करना चाहता है तो ऑपरेटर उसे रिकॉर्ड का डिजिटल निरीक्षण कराएगा। महेंद्रगढ़ में रेवेन्यू के पुराने रिकॉर्ड की लाखों इमेज अपलोड है। इन इमेज को राजस्व विभाग द्वारा वेरिफाइड किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन की दिशा में आमजन को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के लिए हरियाणा सरकार का यह बड़ा कदम है। रेवेन्यू रिकॉर्ड के डिजिटलाजेशन से पहले मैन्युअल तरीके से लोगों को पुरानी जानकारी लेने के लिए लंबा समय लगता है। लेकिन माडर्न रेवेन्यू रिकॉर्ड रूम से अब यह सुविधा लोगों को तत्काल मिलेगी।

उपायुक्त ने बताया कि अगले चरण में तहसील, उप तहसील, उपायुक्त कार्यालय का रिकॉर्ड भी इसी प्रकार डिजिटलाइज किया जाएगा तथा पूरे सुरक्षा मानकों के साथ लोहे के बॉक्स में रखे जाएंगे। इसमें भी सभी दस्तावेजों की बारकोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed