फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying took possession of the records of Horticulture Office

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने बागवानी कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
CM Flying took possession of the records of Horticulture Office
30जेएनडी33-बागवानी कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम। संवाद
जींद। सीएम फ्लाइंग ने सरकारी योजनाओं की मिलने वाली सब्सिडी में गड़बड़ी के संदेह के चलते जिला बागवानी विभाग के कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने विभाग के रिकाॅर्ड को कब्जे में लेकर छह घंटे तक खंगाला। टीम अब योजनाओं के लाभ लेने वाले किसानों को वेरीफाई करने के साथ मौके का मुआयना भी करेगी।
विज्ञापन

योजनाओं को लाभ लेने वाले किसान अपने प्रोजेक्ट को चालू रखे हुए हैं या कागजातों में ही प्रोजेक्ट बना है समेत अन्य तथ्यों को खंगाल रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि सब्जी और बागवानी करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से मिलने वाली योजनाओं में जिला बागवानी विभाग अनियमितता बरत रहा है। इसके चलते किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम का गठन किया। इसकी कमान डीएसपी पवन शर्मा ने संभाली। टीम में सब इंसपेक्टर सतपाल, चरण सिंह और कृषि विभाग के एडीईओ बलजीत सिंह को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने बागवानी विभाग का कार्यालय खुलने के साथ दस्तक दी। टीम ने सरकार की देय योजनाओं और लाभ लेने वाले वाले किसानों के रिकाॅर्ड को कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने सब्जी, बंबू स्टीक व मशरूम प्रोजेक्ट को टारगेट किया। कितने किसानों ने योजना का लाभ लिया। किस योजना के लिए लाभ लिया, वह प्रोजेक्ट काम कर रहा है या कागजातों में ही दिखाया गया है। कितने किसानों ने सब्सिडी के लिए आवेदन किया। कितने किसानों को लाभ मिला। यदि किसी किसान को नहीं मिला तो उसके पीछे क्या कारण रहे समेत अन्य तथ्यों को खंगाला। टीम ने उन कुछ किसानों से भी बातचीत की, जिन्होंने योजनाओ का लाभ लिया हुआ है। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग उन प्रोजेक्टों का भी निरीक्षण करेगी, जिन्होंने योजनाओं को लाभ लेकर लगाया है। सीएम फ्लाइंग की जांच तीन से चार दिन चलने की संभावना है। इसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सरकार की तरफ से सब्जी उत्पादक और बागवानी करने वाले किसानों को देय योजनाओं के लाभ की जांच की जा रही है। जांच का दायरा बड़ा है। इसको पूरा होने में चार-पांच दिन लग सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

-पवन कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed