फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying raids Goshala Road, 60 kg firecrackers illegally recovered

सीएम फ्लाइंग ने गोशाला रोड पर मारा छापा, अवैध तौर पर रखे गए 60 किलो पटाखे बरामद

Fri, 23 Oct 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raids Goshala Road, 60 kg firecrackers illegally recovered
दुकान से पकड़े अवैध पटाखे। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को गोशाला रोड स्थित मेगा मार्केट से छापा मारकर अवैध रूप से रखे पटाखे पकड़े। टीम ने लगभग 60 किलो अवैध पटाखे पटाखे बरामद किए। फ्लाइंग टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पटाखे बेचने के लिए हर वर्ष लाइसेंस दिए जाते हैं। लाइसेंस धारक भी तय स्थानों पर चुनिंदा दिनों में ही पटाखे बेच सकते हैं। पटाखों के कारण कई बार आग लगने के बड़े हादसे होने के कारण यह व्यवस्था अपनाई जाती है। रिहायशी क्षेत्र में पटाखों के भंडारण पर पूरी तरह से रोक है। पुलिस प्रशासन के पास पटाखों के अवैध भंडारण की शिकायतें पहुंच रही थी। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग गुरुग्राम की टीम महेंद्रगढ़ गोशाला रोड पर एक मेगा मार्ट में पहुंची। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक लोकपाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुुमार, अजय कुमार थे। दोपहर ढाई बजे टीम ने मेगा मार्ट की तलाशी ली। दस कट्टों में लगभग 60 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। जिनकी बाजारी कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है। खरीद कीमत 20 हजार रुपये मानी जा रही है। शहर थाना पुलिस ने सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों की शिकायत पर मेगा मार्ट संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन दिन में दो जगह पटाखे बरामद
इससे पहले अवैध पटाखे की शिकायत पर सीआईए एवं सतनाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सतनाली में 21 अक्तूबर को खोखा मार्केट, बाबा भैरव मंदिर क्षेत्र में छापा मारा था। तीन दुकानदारों से तीन लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए थे। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया था। टीम का नेतृत्व सीआईए महेंद्रगढ़ के इंचार्ज अनिल कुमार ने किया था।

मौके पर कार्रवाई करती पुलिस सीएम फ्लाईंग की टीम

मौके पर कार्रवाई करती पुलिस सीएम फ्लाईंग की टीम- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed